पैसे कमाने की चाह किसे नहीं होती पर कौन कहां अपना समय दे रहा है ये आपके सफल होने के लिए बेहद जरूरी है। अगर नौकरी के साथ पार्ट टाइम नौकरी करना चाहते हैं तो ये रहा आपके लिए सुनहरा मौका। खाली समय में ये काम लाखों की कमाई करा सकता है। बस आपको कुछ नहीं करना, अपने शौक को देना है एक नया नजरियां जानिए कैसे।
1. अगर आप शब्दों के साथ खेलना जानते हैं तो कॉपी एडिटर या कॉपी राइटिंग का काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास कदम नहीं उठाने हैं, अपनी पसंद का क्षेत्र चुनिए और दी गई समय सीमा और शब्दों के अनुसार लेख लिख कर दीजिए। साथ ही आप प्रूफरीडिंग का भी काम भी कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि पेज और शब्दों के हिसाब से पैसे मिलते हैं।
2. आज कल कंप्यूटर की नॉलेज सबको होती है। अगर आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की जानकारी है तो आप सॉफ्टवेयर डेवलपर की पार्ट टाइम नौकरी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ नियम अपनाने होंगे। इसमें आपको वेबसाइट बनाने, अपडेट करने के साथ-साथ एप बनाने का काम भी मिलेगा। आपको बता दें कि एक घंटे के लिए 1000-1500 रुपए तक मिलते हैं।
3 .यदि आपके पास लैपटॉप है तो आप डेटा एंट्री का काम भी कर सकते हैं। इसमें आपको डेटा इकट्ठा करने से लेकर उसे बेहतर बनाने तक का काम दिया जाएगा। साथ ही आपको कुछ लिंक्स दिए जाते हैं जिन्हें खोलने बंद करने का काम भी होता है। इसमें मुश्किल से एक मिनट का समय जाता है और आप हजारों रुपए कमा सकते हैं।
4. आज कल अलग अलग भाषा को सीखने का क्रेज सबको होता है। और चलते समय को देखकर ऐसा करना गलत नहीं है। आपको बता दें कि अगर आपको साइन लैंग्वेज आती है तो आप इसमें पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
I'm intrested sir
ReplyDeleteSir mujhe bhut jarurat part time job ki please help sir
ReplyDelete