Sunday, May 12, 2019

Online part time earning students


छुट्टी के दिनों में पार्ट टाइम जॉब सभी करना चाहते हैं। अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए यह सबसे उपयुक्त और पार्ट टाइम जॉब है। देखें कि आप किस तरह पैसा कमाने के साथ-साथ अपने ज्ञान को भी बढ़ा पाएंगे।

1. आप इंटरमीडिएट स्तर के छात्र हैं, तो ट्यूशन के अतिरिक्त जो पार्ट टाइम जॉब उपलब्ध है, वह हैं कंप्यूटर टाइपिंग। कंप्यूटर की जानकारी रखते हैं, तो टाइपिंग से भी कमाई कर सकते हैं। बहुत से कॉलेज, निजी व सरकारी संस्थान अंशकालीन कंप्यूटर टाइपिस्टों की नियुक्ति करते हैं।

2. कॉफी शॉप में पार्ट टाइम नौकरी करना आजकल हर स्टूडेंट की पहली पसंद होती है। देशभर में कैफे होते हैं जहां आप अपनी पसंद की 5-6 घंटे की शिफ्ट में काम कर के 16000-18000 रुपए तक कमा सकते हैं। कुछ कुछ जगहों पर काम करने वालों को मुफ्त कॉफी और लंच भी मिलता है।

3. होटल या किसी भी कंपनी के रिसेप्शन पर बैठ कर फोन कॉल का जवाब देते रहना थोड़ा थकाऊ या पकाऊ जरूर हो सकता है लेकिन बैठे बैठे यह आपको अच्छी आमदनी करवा देगा। आप अपने पसंद की कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं। 5-7 घंटे की शिफ्ट के लिए 15000-17000 रुपए तक मिल जाते हैं।

Friday, May 10, 2019

All india part time job recruitment


पैसे कमाने की चाह किसे नहीं होती पर कौन कहां अपना समय दे रहा है ये आपके सफल होने के लिए बेहद जरूरी है। अगर नौकरी के साथ पार्ट टाइम नौकरी करना चाहते हैं तो ये रहा आपके लिए सुनहरा मौका। खाली समय में ये काम लाखों की कमाई करा सकता है। बस आपको कुछ नहीं करना, अपने शौक को देना है एक नया नजरियां जानिए कैसे।
1. अगर आप शब्दों के साथ खेलना जानते हैं तो कॉपी एडिटर या कॉपी राइटिंग का काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास कदम नहीं उठाने हैं, अपनी पसंद का क्षेत्र चुनिए और दी गई समय सीमा और शब्दों के अनुसार लेख लिख कर दीजिए। साथ ही आप प्रूफरीडिंग का भी काम भी कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि पेज और शब्दों के हिसाब से पैसे मिलते हैं।

2. आज कल कंप्यूटर की नॉलेज सबको होती है। अगर आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की जानकारी है तो आप सॉफ्टवेयर डेवलपर की पार्ट टाइम नौकरी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ नियम अपनाने होंगे। इसमें आपको वेबसाइट बनाने, अपडेट करने के साथ-साथ एप बनाने का काम भी मिलेगा। आपको बता दें कि एक घंटे के लिए 1000-1500 रुपए तक मिलते हैं।

3 .यदि आपके पास लैपटॉप है तो आप डेटा एंट्री का काम भी कर सकते हैं। इसमें आपको डेटा इकट्ठा करने से लेकर उसे बेहतर बनाने तक का काम दिया जाएगा। साथ ही आपको कुछ लिंक्स दिए जाते हैं जिन्हें खोलने बंद करने का काम भी होता है। इसमें मुश्किल से एक मिनट का समय जाता है और आप हजारों रुपए कमा सकते हैं। 

4. आज कल अलग अलग भाषा को सीखने का क्रेज सबको होता है। और चलते समय को देखकर ऐसा करना गलत नहीं है। आपको बता दें कि अगर आपको साइन लैंग्वेज आती है तो आप इसमें पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

part time work

वो दिन लद गए जब नौ से पांच की नौकरी को तवज्जो दी जाती थी। वर्तमान समय में काम करने के नए तरीकों व विकल्पों पर खासा जोर दिया जा रहा है। इन्हीं में से एक है पार्ट टाइम जॉब। अपने खाली समय का सदुपयोग करने का यह एक बेहद अच्छा तरीका है। कुछ लोग भले ही पार्ट टाइम जॉब को सीरियसली न लेते हों लेकिन यह आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। यहां तक कि पार्ट टाइम जॉब की मदद से आप अपना कॅरियर भी संवार सकते हैं। आईए जानें−

Popular Posts

Pages

Total Pageviews

Contact Form

Name

Email *

Message *

Scroll To Top